Bihar विद्यालय परीक्षा समिति ने तृतीय सक्षमता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है जिसमें 32% अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षक अभ्यर्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा 23 से 25 जुलाई तक आयोजित हुई थी जिसमें 24436 शिक्षक शामिल हुए थे।
नेपाल के रास्ते Bihar में घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकी, तीनों जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े; पूरे राज्य में हाईअलर्ट
परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि सक्षमता परीक्षा 2025 (तृतीय) 23 से 25 जुलाई तक आयोजत हुई थी। जिसमें कुल 24,436 शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 7,893 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए है। शिक्षक अभ्यर्थियों की कुल उत्तीर्णता 32 प्रतिशत है। कक्षा एक से पांच में 21, 157 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
Bihar शिक्षक अभ्यर्थियों की कुल उत्तीर्णता 32 प्रतिशत है
जिसमें 6,144 उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें कुल उत्तीर्णता 29.4 प्रतिशत है। इसी प्रकार कक्षा छह से आठवीं में 1,802 अभ्यर्थी परीक्षा शामिल हुए थे। जिसमें 949 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कुल उत्तीर्णता 52.66 प्रतिशत है। कक्षा नौ से 10वीं में 1,076 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 594 उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें कुल उत्तीर्णता 55.20 प्रतिशत है।
कक्षा 11 से 12 वीं में 401 शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 206 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें कुल 51.37 अभ्यर्थी सफल हुए है।

