अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bihar में धान खरीद का नया रिकॉर्ड, 39 लाख मीट्रिक टन के पार आंकड़ा

On: February 18, 2025 10:42 AM
Follow Us:
Bihar
---Advertisement---

पटना। Bihar में इस वर्ष धान खरीद ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बिहार में इस साल धान की खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस साल कुल 39.23 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जो कि 45 लाख मीट्रिक टन के निर्धारित लक्ष्य का लगभग 87.2 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार से Bihar को लगातार मिल रही मदद : सम्राट चौधरी

 

 

Bihar सरकार ने गत वर्ष 30 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा

जानकारी के मुताबिक, गत वर्ष सरकार ने 30 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था, जो लक्ष्य का 66.7 प्रतिशत था। इस साल धान की खरीद में करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, यानी करीब नौ लाख मीट्रिक टन धान अधिक खरीदी गई है। इस उपलब्धि पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी जिलाधिकारियों और उनकी टीम को बधाई दी है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले वर्ष के मुकाबले करीब नौ लाख मीट्रिक टन धान की खरीद अधिक हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा भोजपुर में 105 फीसदी धान की खरीद हुई है। जिन जिलों में 95 फीसदी से अधिक धान खरीदारी हुई, उनमें अरवल, बांका, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, नालंदा, पटना, सहरसा, शेखपुरा, शिवहर, सीवान और सुपौल हैं। वहीं, 90 फीसदी से अधिक धान खरीद वाले जिलों में पश्चिमी चंपारण, सारण, मुंगेर, जमुई, अररिया शामिल हैं। राज्य सरकार पारंपरिक खेती के तरीकों को बदलकर किसानों को स्मार्ट खेती करने के लिए लगातार प्रेरित कर रही है। इसके लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राज्य के सभी 101 अनुमंडलों को ड्रोन देने की योजना है।

Bihar ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई

उत्तर Bihar में पिछले साल एक नवंबर से धान की खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 15 फरवरी 2025 तक चली। विभाग ने इस बार साधारण धान के लिए 2,300 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2,320 रुपए प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की थी। पिछले वर्ष साधारण धान की कीमत 2,183 रुपए प्रति क्विंटल थी, जबकि ग्रेड-ए धान की कीमत 2,203 रुपए प्रति क्विंटल थी। दक्षिण बिहार में पिछले साल 15 नवंबर से खरीद शुरू हुई थी और 15 फरवरी तक जारी रही। सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इसी कारण धान की बिक्री करने वाले निबंधित किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया गया। तय किया गया कि रैयती किसान अधिकतम 250 क्विंटल धान की बिक्री कर सकेंगे, जबकि गैर रैयती किसान अधिकतम 100 क्विंटल धान बेच सकेंगे। किसानों को खरीद के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में धान का बकाया नहीं रखा जाएगा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!