जानलेवा साबित हो रहे 11000 विधुत वोल्टेज तारों को हटाए जाने के लिए भाकियू ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन,
कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर कांटा हंगामा,
जानलेवा विधुत तार न हटाए जाने पर 5 अगस्त को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की दी धमकी,
सहसवान (बदायूं) भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) जिला सचिव रण सिंह उर्फ पप्पू यादव ने एसडीएम सहसवान को सौंपे गए ज्ञापन में बताया की ग्राम कोतल नगला में आबादी के बीच से 11000 विधुत वोल्टेज की लाइन जा रही है जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है इसे हटाए जाने के लिए अनेकों ज्ञापन दिए जा चुके हैं।अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।परंतु आज तक उपरोक्त ग्राम की आबादी के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन को विद्युत अधिकारियों ने नहीं हटाया जो कभी भी बड़े हादसे का कारण हो सकती है।

भारतीय किसान यूनियन जिला सचिव ने एसडीएम को ज्ञापन देते समय चेतावनी थी कि अगर 5 अगस्त तक ज्ञापन में दी गई मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता 5 अगस्त से तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।जिसकी जिम्मेदारी एसडीएम सहसवान की होगी।
ज्ञापन के पश्चात एसडीएम सहसवान ने भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव रन सिंह और पप्पू यादव को आश्वासन दिया कि वह 5 अगस्त से ज्ञापन में दी गई मांगों को पूर्ण कराए जाने का प्रयास करेंगे।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

