अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Banwarilal Purohit resigned:पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा!

On: February 3, 2024 3:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Banwarilal Purohit resigned चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया है जिसमें उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है बनवारीलाल पुरोहित ने ने एक पत्र में कहा अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं

Banwarilal Purohit resigned राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने आधिकारिक पत्र में बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के साथ.साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे उनके पत्र में कहा गया अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें panjab sarkar

 

 

Banwarilal Purohit resigned बनवारीलाल पुरोहित ने अगस्त 2021 को पंजाब के गवर्नर का पद संभाला था।

वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के राज्यपाल रहे। इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह तीन बार नागपुर से सांसद रह चुके हैं। पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 में राजस्थान में हुआ था।

 

Banwarilal Purohit resigned पंजाब में उनका कार्यकाल काफी विवादों से घिरा रहा।

खासतौर पर भगवंत मान सरकार के बनने के बाद से उनके और सीएम के रिश्तों में काफी तल्खी देखी गई थी। पंजाब विधानसभा के सत्र को बुलाने को लेकर तो दोनों में रार इतनी बढ़ी कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। वे अक्सर सरकार से विभिन्न मुद्दों को लेकर जवाब मांगते रहते थे।

अक्तूबर में पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में पेश किए जाने वाले तीन विधेयकों को मंजूरी देने से उन्होंने इनकार कर दिया था। इसके विरोध में सीएम भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी ने उनका विरोध किया था। पंजाब के लिए कुछ भी नहीं बजट में पंजाब के साथ हमेशा भेदभाव किया-वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को गवर्नर पर निशाना साधा था। मान ने दिल्ली में कहा था कि पंजाब में गवर्नर हमें तंग कर रहे हैं। बात.बात पर गवर्नर कह देते हैं कि यह कानूनी नहीं गैर.कानूनी है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!