अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Bangladesh vs Pakistan : बांग्लादेश ने रचा इतिहास, दूसरे टी20 में पाकिस्तान को हराकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

On: July 23, 2025 11:59 AM
Follow Us:
bangladesh vs pakistan
---Advertisement---

Bangladesh vs Pakistan : ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहले मैच में भी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। इस तरह मेज़बान टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया, क्योंकि यह पहली बार है जब उसने पाकिस्तान को किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हराया है।

Bangladesh vs Pakistan : पहले बल्लेबाजी में लड़खड़ाई बांग्लादेश की पारी

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और कप्तान सलमान अली आगा का यह निर्णय काफी हद तक सही साबित हुआ। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 20 ओवर में 133 रनों पर ही रोक दिया। बांग्लादेश की ओर से जाकेर अली ने 48 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि महेदी हसन ने 25 गेंदों पर 33 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा, अहमद दानियाल और अब्बास अफरीदी ने 2-2 विकेट लिए, वहीं फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज को 1-1 सफलता मिली।

 

Bangladesh vs Pakistan : आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई पाकिस्तानी टीम

134 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19.2 ओवर में मात्र 125 रनों पर ही सिमट गई। टीम की शुरुआत से लेकर अंत तक बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। फहीम अशरफ ने जरूर 32 गेंदों पर 51 रनों की दमदार पारी खेली जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पाकिस्तान के सात बल्लेबाज तो दो अंकों तक भी नहीं पहुंच सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

 

south africa vs new zealand : T20 Tri Series के पांचवे मैच की पिच रिपोर्ट

 

Bangladesh vs Pakistan :  बांग्लादेश के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शोरिफुल इस्लाम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा महेदी हसन और तंजीम हसन शाकिब ने भी 2-2 विकेट चटकाए। मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन को 1-1 विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी के लिए जाकेर अली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। गेंद और बल्ले दोनों से बांग्लादेश का यह प्रदर्शन अब तक की सीरीज में सबसे प्रभावशाली रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!