अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: आमने-सामने भिड़ीं ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो किशोरी व एक बालक की मौत, 21 घायल

On: February 13, 2026 11:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: आमने-सामने भिड़ीं ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो किशोरी व एक बालक की मौत, 21 घायल

बिसौली। भात की रस्म अदा करने ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक ही परिवार के करीब 30 लोग उघैती के गांव तिगरा जा रहे थे। उघैतीथाना क्षेत्र के गांव सरह बरौलिया के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आमने-सामने से टकरा गईं।हादसे में एक ट्रैक्टर में सवार बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई।21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को बिसौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।गंभीर घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने शवों को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी देवीदास के भांजी की बरात बृहस्पतिवार को आनी थी।भात लेकर वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उघैती थाना क्षेत्र के गांव तिगरा जा रहे थे।टैक्टर-ट्रॉली जैसे ही गांव सरह बरौलिया के पास पहुंची कि सामने से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।इस दौरान भात में शामिल होने जा रहे सभी लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को बिसौली सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उरैना निवासी दस साल के नितिन पुत्र उपेंद्र, राखी (16 साल) पुत्री गिरधारी व पूजा पुत्री मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं 21 लोग घायल हो गए।

ये हुए लोग घायल:-रीता पत्नी देवी दास, कमलेश पत्नी नरेश, संजय पुत्र सरबेरा, कामिनी पुत्री देवीदास, कनिया पुत्री गिरधारी, छाया पत्नी सुरेश, अनीता पत्नी राजकुमार,वीरेंद्र पुत्र सोहनपाल, अजय पाल पुत्र पन्नालाल,रीना पत्नी वीरेंद्र, मंजू पत्नी हरिद्वारी,शांति पत्नी मोलीराम,राजकुमार पुत्र सत्यवीर, पूर्वी पुत्री उपेंद्र,अनीता पत्नी बब्लू,आकाश पुत्र अशोक,देवीदास पुत्र रामचंद्र, सूरजपाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद,नन्हू कृष्ण पुत्र जागन सिंह, धीर कुमार पुत्र जानकी प्रसाद, चंदो देवी पत्नी रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गईं।इनका पहले बिसौली उपचार कराया गया।बाद में सभी को जिला अस्पताल एंबुलेंस की मदद से भेजा गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!