अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: तहसीलदार व अधिवक्ताओं में कहासुनी, कुर्सी फेंककर मारी, बाल-बाल बचे तहसीलदार

On: March 1, 2026 12:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: तहसीलदार व अधिवक्ताओं में कहासुनी, कुर्सी फेंककर मारी, बाल-बाल बचे तहसीलदार

दातागंज।महिला अधिवक्ता से अभद्रता किए जाने के बाद तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच शनिवार को तीखी झड़प हो गई। एक अधिवक्ता ने कुर्सी उठाकर तहसीलदार की ओर उछाल दी|हालांकि उन्हें लगी नहीं।देखते ही देखते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं को समझाकर शांत किया।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहसील बार दातागंज में वकालत कर रहीं आशा दीक्षित ने बताया कि वह मोहम्मद फईम के मामले में कुछ बात करने तहसीलदार रामचंद्र सिंह के ऑफिस गईं थीं।आरोप है कि बात की तो उन्होंने सही जवाब न देकर अभद्र व्यवहार कर दिया। विरोध दर्ज कराने के दौरान ही उन्होंने बार के पदाधिकारियों समेत अन्य साथी अधिवक्ताओं को बुला लिया।ऑफिस में ही अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक अधिवक्ता ने कुर्सी उठाकर तहसीलदार को फेंककर मारी।जिसमें वह बाल-बाल बच गए।करीब एक घंटे के बाद अधिवक्ताओं ने शिकायती पत्र पुलिस को दिया।तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।इस दौरान तहसीलदार हाय हाय के नारे भी अधिवक्ताओं ने लगाए।

अधिवक्ता की ओर से शिकायती पत्र मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दाेनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच का मामला है। देर शाम को मामला शांत करा दिया गया है।-केके तिवारी, सीओ, दातागंज रिपोर्ट – जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!