अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news: फैजगंज बेहटा एसओ समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

On: February 13, 2026 1:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: फैजगंज बेहटा एसओ समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

बदायूं। बिना रिपोर्ट दर्ज किए और उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बिना दूसरे जिले में दबिश देने का मामला थाना फैजगंज बेहटा पुलिस पर भारी पड़ गया है।बीती तीन फरवरी को जनपद संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र में दी गई दबिश के दौरान एक व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हो जाने के बाद एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बीती तीन फरवरी को पुलिस टीम के साथ संभल जनपद के थाना कैलादेवी क्षेत्र में दबिश दी।इसी दौरान हैवतपुर निवासी हरचरन की अचानक तबीयत बिगड़ गई।पुलिस के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मामला गंभीर हो गया और उच्चाधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया। प्रथम दृष्टया प्रक्रिया का पालन न किए जाने और बिना अनुमति दूसरे जनपद में कार्रवाई करने को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए थाना प्रभारी राजकुमार सिंह,उपनिरीक्षक मामराज सिंह, उपनिरीक्षक लियाकत अली तथा मुख्य आरक्षी संजय कुमार को एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह को सौंपी गई है।जांच में यह भी परखा जाएगा कि दबिश की परिस्थितियां क्या थीं।आवश्यक विधिक औपचारिकताओं का पालन हुआ या नहीं।युवक की मृत्यु किन हालात में हुई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है।कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!