अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: दोहरा हत्याकांड, एसएसपी ने मूसाझाग थाने के तीन सिपाहियों को किया लाइन हाजिर, पांच को मिली नई तैनाती

On: April 8, 2026 4:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: दोहरा हत्याकांड, एसएसपी ने मूसाझाग थाने के तीन सिपाहियों को किया लाइन हाजिर, पांच को मिली नई तैनाती

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुई दो अधिकारियों की हत्या के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है।इसी क्रम में मूसाझाग थाने के तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि थाने में पांच नए सिपाहियों की तैनाती की गई है।इस कार्रवाई को काम में लापरवाही और हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।

एसएसपी अंकिता शर्मा की ओर से जारी आदेश में लाइन हाजिर किए गए सिपाहियों में शराफत, प्रेमराज और विकास शामिल हैं। इससे पहले इस प्रकरण में एक दरोगा और एक इंस्पेक्टर को भी निलंबित किया जा चुका है।पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हलचल मची हुई है।इसके साथ ही जिले में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को 48 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अलग-अलग थानों में तैनात इन सिपाहियों को इधर से उधर कर कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की कवायद की गई है।

बरेली रेंज के डीआईजी को भेजी गई इनाम बढ़ाने की रिपोर्ट:-एचपीसीएल प्लांट हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे भाई केशव और तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।वर्तमान में घोषित 25-25 हजार रुपये के इनाम को बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।इसके लिए बरेली रेंज के डीआईजी को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।उम्मीद है कि जल्द ही उच्च स्तर से इनाम राशि बढ़ाने की मंजूरी मिल सकती है।

आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश, चार टीमें सक्रिय:-घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।केशव और अभय समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लखनऊ,बरेली,शाहजहांपुर,दिल्ली और उत्तराखंड समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि चार विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं और संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।बताया कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply