अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

On: March 1, 2026 12:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

बदायूं।वजीरगंज इलाके में आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई।हादसा कल शनिवार रात करीब आठ बजे हुआ।मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।रोते-बिलखते परिजन सीएचसी पहुंच गए।वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी नेत्रपाल (35 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ कासगंज के गांव मोहनपुर-गोपालपुर में मौसा की तेहरवी संस्कार में शामिल होने बाइक से गए थे।

देर रात वह घर लौट रहे थे।कस्बा वजीरगंज से निकलने के बाद मंगला माता कोल्ड स्टोरेज के पास आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक को टक्कर लग गई।हादसे में नेत्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई।घायल का उपचार सीएचसी में चल रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!