अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों पर की गई मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया बदायूं कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन*

On: May 18, 2026 9:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों पर की गई मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया बदायूं कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन*

“अपर जिलाअधिकारी को दिया ज्ञापन”

बदायूं : पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार प्रांतीय आवाह्न पर शहर कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों ने पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंहके संयुक्त नेतृत्व में बदायूं स्थित अंबेडकर पार्क पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस के रूप में जाकर जिलाधिकारी कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन बदायूं कलेक्ट्रेट स्थितअंबेडकर पार्क पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की देश में जब भी किसी प्रदेश के चुनाव समाप्त होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार एकदम से महंगाई बढ़ाते हुए आम आदमी के उपयोग में आने वाली चीजों पर एकदम से टैक्स बढ़ाती है और अभी 5 प्रदेशों के चुनाव समाप्त हुए और चुनाव के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने गैस पर डीजल पर और पेट्रोल पर बेतहाशा कीमतें बढ़ा दें जिससे कि आम जीवन में उपयोग आने वाली दैनिक वस्तुएं भी निश्चित रूप से महंगी हो जाएंगी, जनहित में उन्होंने मांग की पेट्रोलियम पदार्थों पर बड़ी हुई कि मूल्य वृद्धि तुरंत वापस ली जाए।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कहते हैं की सोना मत खरीदो सार्वजनिक यात्री वाहनों से यात्रा करो घर से बैठकर काम करो परंतु पर उपदेश कुशल बहुतेरे कुछ निर्देश जो लोग सत्ता में बैठे हैं जिनकी फ्लीट पर एक दिन में हजारों रुपए का डीजल पेट्रोल खर्च हो रहा है उनको भी देना चाहिए और पहले उनको प्रधानमंत्री जी को रुकवाना चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह कहा कि पूर्व में भी देश के प्रधानमंत्रीयों ने भी नागरिकों से देश की विपत्ति काल में अपील की थी जब चीन से युद्ध हो रहा था तो देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने कहा था की अन्न बचाओ और एक दिन का भोजन मत करो परंतु यह बात उन्होंने तब कहीं थी जब उन्होंने यह एक दिन स्वयं अन्न न खाने का व्रत शुरू कर दिया था और आज देश के प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों पर बेतहाशा मूल्य वृद्धि करते हुए आम जन की कमर ही तोड़ दी है।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ,एससी, एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी, सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश के महासचिव शशांक राठौर, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खान उर्फ फौजी शहर कांग्रेस कमेटी सचिन रईस अहमद, शहर उपाध्यक्ष, अकील अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ओमवीर खटीक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल सिंह ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकदम से पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़ाई गई मूल्य वृद्धि की कड़ी निंदा करते हुए इसको तुरंत वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

धरना प्रदर्शन ज्ञापन देने वालों में कमल प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, फहीम अहमद,शोएब अहमद, राजवीर सिंह प्रकाश कुमार,सुजीत सिंह, नेपाल सिंह सोलंकी, राजाराम जाटव,ओम प्रकाश जाटव, फारुक,रमेश कुमार सुरेंद्र सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply