अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- मक्के की फसल की रखवारी कर रहे किसान का अपरहण, तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

On: May 1, 2026 10:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*मक्के की फसल की रखवारी कर रहे किसान का अपरहण, तहरीर के आधार पर जांच में जुटी पुलिस*

बदायूं : बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ मक्के की फसल की रखवाली कर रहे एक 50 वर्षीय किसान धनपाल का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है।

गौर तलब है पूरा मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव महरौली का है।

महरौली गांव में मक्का की फसल की रखवाली करने गया किसान अचानक लापता हो गया। किसान के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। भाई भूरे ने थाना मूसाझाग पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। महरौली गांव निवासी 50 वर्षीय किसान धनपाल खेत पर मक्का की फसल रखवाली करने गए रविवार रात खाना खाकर खेत पर गये थे। किसान धनपाल के सुबह घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल लगाया तो नहीं उठा। खेत पर जाकर देखा तो वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी धनपाल का कोई सुराग नहीं लगा। चारपाई के पास बैटरी, मोबाइल फोन रखा मिला। इस संबंध में थाना मूसाझाग प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, जिसमें परिजनों के शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply