अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, बदायूँ की जिला कार्यकारिणी गठित* *डॉ. शिशुपाल सिंह अध्यक्ष, राजकुमार शर्मा मंत्री निर्वाचित

On: May 1, 2026 10:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, बदायूँ की जिला कार्यकारिणी गठित*

*डॉ. शिशुपाल सिंह अध्यक्ष, राजकुमार शर्मा मंत्री निर्वाचित*

*बदायूँ* : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, जनपद बदायूँ की जिला कार्यकारिणी का गठन बुधवार को सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। बैठक में डॉ. शिशुपाल सिंह को जिला अध्यक्ष तथा राजकुमार शर्मा को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में संगठन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर अनुभवी प्रधानाचार्यों को दायित्व सौंपा गया। जिला संयोजक के पद पर रजनीश कुमार राठौर एवं अनीता सिंह को मनोनीत किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर सूर्यकांत पाठक, डॉ. ज्ञान सिंह यादव, सुजीत कुमार सिंह, श्रीमती अमिता आलोक एवं श्रीमती वीरू सिंह को स्थान मिला।

जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुबोध कुमार मिश्रा को दी गई। संगठन मंत्री पद पर डॉ.राजकमल, डॉ. घनश्याम दास,योगेन्द्र दीक्षित, संजीव कुमार, रामवीर सिंह तथा करतार सिंह को नियुक्त किया गया। संजीव कुमार तोमर को आडिटर बनाया गया। योगेश त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी सन्दीप भारती, गणेश गोयल, मंसूर अली,आलोक पाठक,राजेन्द्र प्रसाद एवं कविता रस्तोगी को संरक्षक मनोनीत किया गया।

तहसील प्रभारियों में राजीव कुमार शर्मा को बिल्सी, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव को बिसौली,राम सहाय बिन्दु को सहसवान,राजेश कुमार को दातागंज तथा प्रभात कुमार को बदायूँ तहसील का प्रभार सौंपा गया।रश्मि गुप्ता,शहनाज बानो,सुमन अब्राहम,अतुल कुमार गुप्ता,शेर सिंह,रामप्रकाश एवं रीता साहनी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गुलनवाज आलम प्रदेश प्रवक्ता सुनील मिश्र तथा वित्त नियंत्रक सुरेश रस्तोगी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानाचार्य परिषद शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और प्रधानाचार्यों के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी से जनपद में संगठन को नई गति और दिशा मिलेगी।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. शिशुपाल सिंह ने कहा कि परिषद प्रधानाचार्यों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेगी और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेगी। जिला मंत्री राजकुमार शर्मा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह जिला मंत्री बरेली डॉ लाखन सिंह,वित्त नियंत्रक सुरेश रस्तोगी,प्रदेश प्रवक्ता सुनील मिश्रा,पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चन्द सक्सेना, गुलफाम सिंह यादव, डॉ. देवेन्द्र सिंह,सुजीत सिंह अजय पाल सिंह राठौर, डॉ. वेदप्रकाश राठौर, रजनीश राठौर, आलोक पाठक,राजकमल गुप्ता, अतुल गुप्ता,अमिता आलोक अनीता जैन,मंसूर अहमद,सन्दीप भारती,आलोक पाठक ,अमलेश गुप्ता योगेश्व त्रिपाठीसहित अनेक शिक्षाविद व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह ने किया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

रसूलपुर टप्पा मलसई में बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में तब्दील हुआ गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचे परिजन

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फेल होने पर युवक ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

बदायूं में स्कूल की खिड़की पर लिपटा सांप, दो घंटे दहशत में रहे शिक्षक और छात्र

हसनपुर: महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास गंदगी और अतिक्रमण से लोगों में भारी रोष, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

Leave a Reply