अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- उच्च न्यायालयों के निर्णयों के हिंदी अनुवाद आधिकारिक वेबसाइट पर रहेंगे उपलब्ध

On: April 29, 2026 7:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*उच्च न्यायालयों के निर्णयों के हिंदी अनुवाद आधिकारिक वेबसाइट पर रहेंगे उपलब्ध*

बदायू: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के सचिव द्वारा अवगत कराया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार न्यायालयों द्वारा पारित महत्वपूर्ण निर्णयों के हिंदी अनुवाद को आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस संबंध में प्राप्त पत्र के अनुसार दिनांक 17 मार्च 2026 से उच्च न्यायालय के गैर-एएफआर अंतिम निर्णयों एवं आदेशों, जो तीन पृष्ठ या उससे अधिक के हैं, का हिंदी में अनुवाद कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

यह पहल न्यायालय की स्थापना के ऐतिहासिक संदर्भ को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि आम जनता, विशेषकर हिंदी भाषी नागरिक, न्यायिक निर्णयों को आसानी से समझ सकें। अनुवादित निर्णय इलाहाबाद एवं लखनऊ स्थित संबंधित अनुवाद प्रकोष्ठों द्वारा तैयार किए जाएंगे तथा इन्हें डिजिटल माध्यम से न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। दिशा-निर्देशों के क्रम में यह भी कहा गया है कि इस महत्वपूर्ण जानकारी का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे विधि क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों, अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं आम नागरिकों में जागरूकता बढ़े।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी संबंधित विभागों, संगठनों एवं आमजन से अपील की है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि न्याय तक सरल एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित हो सके और न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ावा मिले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply