अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:- प्रभारी मंत्री ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा

On: April 27, 2026 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*प्रभारी मंत्री ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा*

बदायू: प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करने के लिए कहा तथा धरातल पर कार्यों को नियमित रूप से चेक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने रैंकिंग में सुधार कर जनपद को विकास कार्यों में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रेरित भी किया।

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा व जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आंकड़ों को देने से पहले स्वयं चेक करने के लिए भी कहा तथा गर्मी के चलते गौ आश्रय स्थलों पर शासन की निर्देशों के क्रम में सभी समुचित व्यवस्थाएं कराने के निर्देश भी दिए।

uttarakhand news

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने पर सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल में समुचित व्यवस्थाएं करने के लिए कहा, जिस पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोल्ड रूम बना लिए गए हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु के चलते बिजली की व्यवस्थाओं को सुधार करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि मार्च 2026 में जनपद को विकास कार्यों में 28वीं व राजस्व में 20वीं रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले सीएम डैशबोर्ड के 85 कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 में जनपद को 69 कार्यक्रमों में ए श्रेणी व 6 कार्यक्रमों में बी श्रेणी प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में नेडा को 5880 का लक्ष्य प्राप्त हुआ जिसमें से 1711 के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है वही मुख्यमंत्री आवास में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त 1081 के लक्ष्य के सापेक्ष 872 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है शेष का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिनको जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 से अब तक 6172 आवास लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए हैं तथा वित्तीय वर्ष 26-27 के लिए पंजीकरण किया जा रहा है।

बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1600 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इसके सापेक्ष तीन गुना आवेदन प्राप्त करें और लक्ष्य को पूर्ण करें। बैठक के दौरान वृद्धावस्था पेंशन, जिला पोषण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना आदि कार्यक्रमों व योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि विद्युत उप केंद्रो व कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों के नंबरों को अद्यतन कर लिया जाए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराकर उनको सुपोषित करने के निर्देश भी दिए।

इससे पूर्व जनपद आगमन पर प्रभारी मंत्री जी को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी ने बुके देखकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला वन अधिकारी निधि चौहान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक कल्पना जायसवाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ समदर्शी सरोज, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमोहन झा,सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply