अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- बदायूं में ऑटो की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

On: April 26, 2026 10:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*बदायूं में ऑटो की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत*

“वजीरगंज में हुआ हादसा, चालक ऑटो लेकर फरार”

बदायूं : बदायूं मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई।

वजीरगंज थाना क्षेत्र में बिजलीघर के पास एक ऑटो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

यह घटना रात करीब 9.30 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार भूपसिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भूपसिंह को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भूपसिंह कादरनगर गांव के निवासी थे और पेशे से राजमिस्त्री थे। वह वजीरगंज कस्बे में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। पुलिस की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ऑटो चालक और वाहन की पहचान की जा सके। मामले की जांच जारी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply