*बदायूं में आगकांड में 47 परिवार प्रभावित, राहत कार्य जारी*


“प्रेमी नगला जटा गांवों में सोसाइटी ने पीड़ितों को भोजन सामग्री वितरित की”
बदायूं: जिले के उसहैत क्षेत्र स्थित प्रेमी नगला और जटा गांवों में आग लगने से लगभग 47 परिवार प्रभावित हुए हैं। इस घटना में कई परिवारों का पूरा सामान, अनाज और खाने-पीने की वस्तुएं जलकर राख हो गईं। पीड़ितों की मदद के लिए मेत्ता वेलफेयर सोसाइटी ने राहत कार्य शुरू किया है।
सोसाइटी के अध्यक्ष प्रवेश कुमार शाक्य के निर्देश पर, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नेम चंद्र शाक्य ने गांवों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और शाम को पूरे गांव में भोजन के पैकेट वितरित करवाए। इस कार्य में पिंकू शाक्य, रिंकू शाक्य, धर्मवीर शाक्य और आकाश शाक्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मेत्ता वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन मुसीबत के इस समय में हर संभव मदद करेगा। उन्होंने बताया कि सैकड़ों लोगों को राहत खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए हैं और भविष्य में भी सहयोग जारी रहेगा।

