Badaun news
पोषाहार वितरण में अनियमितता की शिकायत पर जांच, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
बदायूं: विकासखंड उझानी क्षेत्र के ग्राम ग्राम ज्योरा पारवाला के मजरा मौलिया नगला में आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायत के बाद जांच की गई।
ज्ञात रहे शिकायतकर्ता अमर सिंह पुत्र रामचरन द्वारा 11 अप्रैल 2026 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
आईजीआरएस की शिकायत के आधार पर 22 अप्रैल 2026 को सीडीपीओ शोभा शर्मा जांच के लिए मौके पर पहुंचीं।
जांच के दौरान शोभा शर्मा ने ग्रामीणों से बातचीत की और आंगनवाड़ी केंद्र के रजिस्टर की जांच की। इस दौरान ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पर बच्चों को नियमित रूप से पोषाहार न देने के गंभीर आरोप लगाए।ग्रामीणों के अनुसार, आंगनवाड़ी राजकुमारी पत्नी भजन लाल ,सहायिका चंद्रवती पत्नी भगवान दास, जो कि ग्राम ज्योरा पारवाला के मजरा मौलिया नगला की निवासी हैं, पिछले करीब 10 वर्षों से इस पद पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पोषाहार वितरण में कटौती की जाती है और मनमाने तरीके से बच्चों को पोषाहार दिया जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि साल भर में केवल दो से तीन बार ही बच्चों को पोषाहार वितरित किया जाता है। जब इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से पूछा जाता है तो उनका जवाब होता है कि “ऊपर से पोषाहार आता ही नहीं है, तो हम दें कहां से।”ग्रामीणों ने इस स्थिति से परेशान होकर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पोषाहार व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
सीडीपीओ शोभा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

