अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन चौराहे से अवैध स्टैंड बनाकर संचालित डग्गामार वाहनों को रोकने के लिए एस एस पी से मिले जिला बस ऑपरेटर्स के पदाधिकारी

On: March 30, 2026 8:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन चौराहे से अवैध स्टैंड बनाकर संचालित डग्गामार वाहनों को रोकने के लिए एस एस पी से मिले जिला बस ऑपरेटर्स के पदाधिकारी*

बदायूं : प्राइवेट स्टैंड पर जिला बस ऑपरेटर्स समिति के अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता मे बस मलिकान व बस स्टाफ की संयुक्त एक बैठक हुई जिसमें कि भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन चौराहे से अवैध स्टैंड बनाकर संचालित डग्गामार वाहनों को रोकने के लिए विचार विमर्श करने के बाद जिला बस ऑपरेटर समिति के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में सात बस ऑपरेटर्स पदाधिकारी डग्गामार वाहनों का संचालन रोकने हेतु एक प्रार्थना पत्र लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला और एक प्रार्थना पत्र देते हुए उनको अवगत कराया कि पिछले कई माह से भामाशाह चौराहा पुलिस लाइन चौराहे से ईको गाड़ियां, टेंपो जिनमें कुछ के तो परमिट ही नहीं है और जिनके परमिट भी है वह केवल 15 किलोमीटर की परिधि के हैं वह भी स्टेज कैरिज के नहीं है कांट्रेक्ट कैरिज के हैं परंतु यह डग्गामार वाहन भामाशाह चौराहा पुलिस लाइनचौराहे से अवैध स्टैंड बनाकर उसावां, उसैत ,इस्लामनगर , बिल्सी सहसवान तक हमारे रूटों पर चल रहे हैं जिससे कि हम लोगों को अत्यंत आर्थिक क्षति हो रही है और चौराहे पर स्टैंड होने के कारण जनमानस को भी परेशानी है। बस ऑपरेटर्स ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अवैध स्टैंड और डग्गामार वाहनों को रोकने के लिए समुचित निर्देश देने की प्रार्थना की, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई करने काआश्वासन दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाने वालों में जिला बस ऑपरेटर समिति अध्यक्ष ओमकार सिंह , जिला उपाध्यक्ष भारत गुप्ता जिला सचिव अच्छे मियां,जिला जिला बस ऑपरेटर कार्यकारिणी सदस्य अनिल अग्निहोत्री,जिला सचिव मुस्लिम खान, बस ऑपरेटर वसीम मियां रहे।

बस स्टैंड पर हुई बैठक में जिला कोषाध्यक्ष राजू जैन, विनय कुमार शराफत मियां, हसन खान, श्याम कुमार सिंह, बख्तियारूद्दीन, नेत्रपाल सिंह, वीरपाल, नरेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, साजिद खान आदि बस ऑपरेटर्स बस स्टॉफ उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!