*समाज को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट पोस्ट हुई वायरल समाज के लोगों में आक्रोश*
“एक नामजद सहित दो अज्ञात लोगों केविरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”
#पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की#
बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी कस्बा उझानी के मोहल्ला साहूकारा निवासी योगेश प्रताप सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की एक पोस्ट समाज के लोगों को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल हो रही है जिससे समाज की छवि खराब हो रही है उपरोक्त पोस्ट कछला पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम हुसैनपुर खेड़ा निवासी स्वराज कश्यप पुत्र रामदास तथा उसके दो अन्य साथियों द्वारा एक चार पहिया वाहन में बैठकर बनाई गई वीडियो के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली गई है।
पत्र में बताया कीउपरोक्त वीडियो से समाज की छवि खराब हो रही है ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
योगेश प्रताप सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 97 धारा 352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

