*शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी*
*मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार
संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी की मौजूदगी ना होने के कारण सभागार में पसरा सन्नाटा*



बदायूँ : मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी केशव कुमार ने तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 25 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनके गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
शनिवार को ईद-उल-फितर पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
जिलाधिकारी की मौजूदगी में सहसवान तहसील सभागार में होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की जानकारी मिलने पर भारी तादाद में शिकायतकर्ता अपने-अपने प्रार्थना पत्रों को लेकर सभागार के इर्द-गिर्द पहुंचे परंतु उनके न पहुंचने के कारण अधिकांश शिकायतकर्ता अपनी-अपनी शिकायतों को लेकर बेरिंग चले गए जिसके कारण तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संचालन के समय तक सन्नाटा पड़ा रहा जिसकी तहसील परिसर में दिन भर चर्चा होती रही लोगों का कहना था कि उन्हें सिर्फ जिला अधिकारी से ही उम्मीद है कि वही उनकी समस्या का समाधान कर सकते हैं और किसी अधीनस्थ या अधिकारी से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है जिसके कारण अपना दुख दर्द पीड़ा प्रार्थना पत्र में लिखकर लेकर आए पीड़ित लोग बिना अपनी शिकायत दर्ज कराए अपने अपने घरों को वापस चले गए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व क़ी 09, पुलिस क़ी 02, विकास विभाग क़ी 05 अन्य विभागों क़ी 09 कुल 25 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनके गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

