अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- सकुशल रूप से सम्पन्न हुई प्रथम दिन की पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

On: March 14, 2026 9:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*सकुशल रूप से सम्पन्न हुई प्रथम दिन की पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा*

बदायूँ। 14 व 15 मार्च 2026 को होने वाली पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन शनिवार को जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल व शांति पूर्वक रूप से सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केन्द्र हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज, दास डिग्री कालेज तथा कोषागार का निरीक्षण किया।

उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में प्रथम पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3038 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 1282 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4320 अभ्यार्थियों में से 3104 उपस्थित रहे और 1216 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 70.32 प्रतिशत तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 71.85 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

—–

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!