*जादू टोने का आरोप लगाकर लाठी डंडों से मां को पीटा, माता गंभीर रूप से घायल*
#पीड़ित पुत्र ने दो सगे भाइयों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज#
*घायल को चिकित्सीय परीक्षण हेतु पुलिस ने भेजा बिनावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र*
बदायूं: जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम ताकीपुर निवासी प्रबंध यादव पुत्र लटूरी ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम के ही पड़ोसी श्यामवीर महावीर पुत्रगण मोहकम सिंह अपने घर की बच्ची पर टोना टोटका करने का आरोप लगाते हुए काफी समय से मेरे परिवार पर चले आ रहे हैं जबकि मेरा परिवार इन जादू टोने पर कोई विश्वास नहीं रखता है परंतु उपरोक्त लोग जानबूझकर हम पर आरोप लगाते हुए गाली गलौज बदतमीजी एवं मारपीट अवध व्यवहार करते रहते हैं दो दिन पूर्व भी उपरोक्त लोगों ने शाम 6:30 बजे के लगभग मेरी माता जी श्रीमती प्रेमवती को जादू टोने का आरोप लगाते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया मेरी माता गंभीर रूप से घायल हो गई!
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के विरुद्ध अपराध संख्या 29 धारा 115/2, 351/2,352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवती को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर भेजा है।
