*सारे सांझ बाइक से घर वापस लौट रहे दंपति की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर जबरन रोका*,
#पत्नी का पर्स पति का मोबाइल छीन कर लुटेरे हुए रफू चक्कर#
“पीड़ित ने थाना बिसौली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला कराया दर्ज पुलिस जांच में जुटी”
बदायूं: जनपद के थाना कोतवाली बिसौली क्षेत्र के ग्राम दबतोरी निवासी संजय भारती पुत्र वीरेंद्र पाल ने थाना बिसौली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह रिश्तेदारी में अपनी बाइक पर पत्नी मितेश को बैठा कर चंदौसी से अपने गांव दबतोरी लौट रहे थे की इसी बीच हरदासपुर आशफ़ पुर मार्ग की तरफ शाम 6:30 बजे के लगभग जाते समय एक बाइक जिस पर दो लोग सवार थे अचानक आकर मेरी बाइक के सामने रोककर मेरी बाइक रोक दी। बाइक पर बैठे एक व्यक्ति ने पत्नी मितेश का बैग एवं मेरा मोबाइल जो मेरी पत्नी के हाथ में था छीन लिया तथा पल भर में ही लुटेरे हैंडबैग एवं मोबाइल लूटकर रफू चक्कर हो गए। प्रार्थना पत्र में संजय भारती ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में₹5000 की नगदी के अलावा आधार कार्ड अन्य अभिलेख तथा मेरा मोबाइल लूट लिए गए।
पीड़ित संजय भारती के दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 46 धारा 304/2 के अंतर्गत मामले की अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

