*वन्य जीव का शिकार करके बाइक से जा रहे दो शिकारियो को वन विभाग की टीम ने मय वन्य जीव तथा एयरगन, छर्रा सहित पकड़ा जबकि एक आरोपी मौके से हुआ फरार*
#वन दरोगा ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कराया मामला दर्ज, हिरासत में लिए गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भेजा जेल#
बदायूं: बदायूं जनपद की सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय बदायूं के वन दरोगा अशोक कुमार अपने साथी भवन चंद बेलवाल वनरक्षक के साथ ग्रस्त पर शाम 6:30 बजे के लगभग चेकिंग कर रहे थे किसी बीच उन्हें एक बाइक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल जिसका नंबर यूपी 24जे 5060 पर बैठकर दो व्यक्ति काशीराम कॉलोनी से सिटी की तरफ आ रहे थे एक व्यक्ति के पास जो पीछे बैठा था उसे पर एयर गन और एक थैली में कुछ था तलाशी लेने पर उसमें शिकार की हुई एक वन्य जीव फाख्ता मृत अवस्था में मिली पूछने पर उपरोक्त लोगों ने बताया कि वह अपनी राइफल से शिकार करके उसे जंगल से ला रहे हैं जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक का चालक बाइक को छोड़कर भागने में सफल हो गया मौके से बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से एक एयर गन राइफल जिसका नंबर बीबी0702AI NX200 तथा उसके पास से 15 छर्रा जिंदा तथा एक मृतक वन्य जीव फाख्ता को बरामद किया पूछ पूछने पर उसने अपना नाम राशिद पुत्र रियासत निवासी मोहल्ला सोथा थाना कोतवाली बदायूं तथा भागे हुए व्यक्ति का नाम फहीम पुत्र नामालूम मोहल्ला चौधरीसराय थाना कोतवाली जनपद बदायूं बताया।
वन दरोगा अशोक कुमार ने दोनों के विरुद्ध थाना सिविल लाइंस में अपराध संख्या 43 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 51 बने जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के अंतर्गत दोनों लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है गिरफ्तार किए गए व्यक्ति शिकार में प्रयुक्त छर्रा राइफल 15 मृतक वन्य जीव फाख्ता कारतूस सहित पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने अभियुक्त राशिद को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय में मृतक वन्य जीव फाख्ता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
