अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- किसान सभा का आयोजन कर नैनो डीएपी की बताई उपयोगिता

On: February 6, 2026 10:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*किसान सभा का आयोजन कर नैनो डीएपी की बताई उपयोगिता*

#मक्का के बीज का करें नैनो डीएपी उपचार#

बदायूँ : जनपद बदायूं के ग्राम दियूरीजित में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों की खपत कम कर वैज्ञानिक खोजों में सिद्ध अन्य उपयोगी तकनीक जैसे जैविक उर्वरक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जल घुलनशील उत्पादों का इस्तेमाल करें। यह उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल हैं। कार्यक्रम उपरान्त किसानों को अशोक शर्मा के आलू के खेत जिसमें नैनो डीएपी का इस्तेमाल कर डीएपी आधा उपयोग किया गया है उसका भ्रमण कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को रासायनिक उर्वरकों की सब्सिडी के बारे में जानकारी प्रदान की गई। डीजीएम इफको लखनऊ जसवीर सिंह ने मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रयोग की जानकारी दी।

उप महाप्रबंधक इफको लखनऊ एसपी सिंह ने नैनो डीएपी से बीज उपचार की तकनीक का विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि मक्का की फसल की बुआई से पूर्व 10 मिली नैनो डीएपी प्रति किग्रा बीज की दर से प्रयोग करने से जमाव एवं उत्पादन अच्छा होता है कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार क्षेत्र प्रबंधक इफको बदायूं ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!