अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ किया जिला कारागार का निरीक्षण

On: January 30, 2026 11:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ किया जिला कारागार का निरीक्षण*

#जिला कारागार में अधिकारियों को व्यवस्थाएं मिली चुस्त दुरुस्त#

बदायूँ : जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेना रहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कारागार के विभिन्न बैरकों, प्रवेश द्वार, सुरक्षा घेरे, रसोईघर, चिकित्सालय, मुलाकात कक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु, प्रतिबंधित सामग्री का मिलना प्रकाश में नहीं आया।

जिलाधिकारी ने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी बृजेश कुमार सिंह, कारागार अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

—-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!