अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- मुफ्त में मांग रहे थे पकौड़ी, दुकानदार ने मना किया तो तमंचे से सर पर प्रहार करके कर दिया घायल

On: January 30, 2026 11:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*मुफ्त में मांग रहे थे पकौड़ी, दुकानदार ने मना किया तो तमंचे से सर पर प्रहार करके कर दिया घायल*

#परिजनों ने घेराबंदी करके एक आरोपी को मैं तमंचे सहित पकड़कर पुलिस को सौंपा, दो आरोपी भागने में हुए सफल#

“पिता ने दो आरोपियों सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”

*पुलिस ने घायल दुकानदार का कराया चिकित्सीय परीक्षण*

बदायूं: जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र निवासी रामपाल पुत्र केदार सिंह निवासी ग्राम सुरसेना ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र राधेश्याम पकौड़ी का ठेला ग्राम सुरसेना में लगाता है।

रामपाल जी प्रार्थना पत्र में बताया की दुर्वेश पुत्र जयेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम कंनगाब आंवला जनपद बरेली मोनू पंडित पुत्र ज्ञानी पंडित निवासी ग्राम सुरसेना थाना वजीरगंज एवं कई अज्ञात लोग मेरे पुत्र राधेश्याम के चाट पकौड़ी ठेले पर पहुंचे तथा मुफ्त में पकौड़ी मांगने लगे मेरे पुत्र राधेश्याम ने मुफ्त में पकौड़ी देने से जैसे ही इनकार किया किया की दुर्वेश ने मेरे पुत्र राधेश्याम पर तमंचे से सर पर प्रहार कर दिया जिससे वह लहुलोहान हो गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर भागने लगे मेरे परिजनों ने उपरोक्त लोगों की घेराबंदी करके एक आरोपी दुर्वेश पुत्र जयेंद्र सिंह को मय तमंचे सहित मौके से गिरफ्तार कर थाना पुलिस वजीरगंज को सौंप दिया से शेष आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग। मौके की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को भी दी गई।

पुलिस ने रामपाल सिंह के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 33 धारा 115/2,351/3,352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भेजा है!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!