अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- न्यायालय में टेबल पर पड़ी बाद पत्रावली दंपति ने कर दी अस्त व्यस्त, पेशगार ने किया विरोध

On: January 3, 2026 9:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*न्यायालय में टेबल पर पड़ी बाद पत्रावली दंपति ने कर दी अस्त व्यस्त, पेशगार ने किया विरोध*

#दंपति ने पेशकार के साथ की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी#

विरोध करने पर दंपति के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला कराया दर्ज:

बदायूं: बदायूं जनपद की थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बदायूं सदर तहसील में तहसीलदार न्यायालय में तैनात पेशकार अजय कुमार ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि न्यायालय की मेज पर बाद से संबंधित पत्रावली पड़ी हुई थी किसी बीच ढाई बजे के लगभग मुदित कुमार पुत्र मदन पाल उसकी पत्नी चंचल प्रतिनिधि निवासी ग्राम नगला सरकी थाना सिविल लाइंस न्यायालय में प्रवेश किया प्रवेश करते ही बोले की पूर्व में न्यायालय में प्रचलित पत्रावली बाद संख्या 2024 120702991 कार्तिक पटेल बनाम मदनपाल सिंह में निर्णय को लेकर पूछताछ करने लगा मैंने थोड़ी देर रुकने के लिए कहा तो दंपति एकदम उत्तेजित होकर बाद पत्रावलियों को इधर-उधर फेक कर क्षतिग्रस्त कर दी जब मैं दंपति से ऐसा न करने को कहा तो दंपत्ति उसके साथ गाली गलौज मारपीट करने लगा तथा मेरे शोर मचाए जाने सरकारी कर्मचारियों के न्यायालय परिसर में पहुंचने पर दंपत्ति जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।

पेशकार अजय कुमार के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या तीन धारा 132,352,351/2 के अंतर्गत आरोपी दंपति के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दंपति की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!