अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- पशुशाला में बंधी भैंस को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए

On: January 3, 2026 9:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*पशुशाला में बंधी भैंस को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए*
#वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले की 3 माह बाद हुई रिपोर्ट दर्ज#

बदायूं : बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र की ग्राम कपरोल मजरा चंदौई निवासिनी भगवान देवी पत्नी पहलवान सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रत्येक दिन की तरह उसकी भैंस पशु शाला में बंधी हुई थी वह आवास पर सो रही थी जब सुबह तड़के उसे दिखा तो भैंस पशु शाला में नहीं थी इधर-उधर देखने पर पता चला कि कोई अज्ञात चोर भैंस को चोरी करके ले गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पीड़िता ने थाना पुलिस को 8 सितंबर वर्ष 2025 को प्रार्थना पत्र दिया था परंतु पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
पीड़िता भगवान देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना इस्लामनगर पुलिस ने अपराध संख्या दो धारा 303/2 के अंतर्गत मामले की तीन माह बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!