अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- पेट्रोल पंप पर पहुंचा फौजी हस्ताक्षर युक्त चेक एवं दो लाख पेतीस हजार रुपये की नगदी लेकर हुआ फ़रार#

On: August 31, 2025 7:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

#पेट्रोल पंप पर पहुंचा फौजी हस्ताक्षर युक्त चेक एवं दो लाख पेतीस हजार रुपये की नगदी लेकर हुआ फ़रार#

*पम्प स्वामी ने किया विरोध तो गाली गलौज तथा जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया*

“पंप स्वामी ने आरोपी फौजी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”

बदायूं जनपद के थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम इटोया निवासी प्रेम सिंह शाक्य पुत्र रामस्वरूप ने थाना उझानी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसका नेशनल हाईवे मार्ग 530b पर भारत पेट्रोलियम कंपनी का एक पेट्रोल पंप है जिसका भी स्वामी है उसने कुछ समय पूर्व सुनील कुमार तोमर फौजी निवासी सिकंदराबाद थाना कोतवाली उझानी से ₹500000 शर्तों के साथ एग्रीमेंट के आधार पर लिए थे बीते दिनों फौजी सुनील कुमार सोलह मई को मेरे पेट्रोल पंप पर आया मैं बैठा हुआ था जैसे ही किसी काम में लगा उपरोक्त सुनील कुमार फौजी उसकी अलमारी से कई पंजाब नेशनल बैंक तथा एचडीएफसी बैंक के हस्ताक्षर युक्त चेक लेकर तथा रखे हुए 235000 की नगदी लेकर जाने लगा जब मैं विरोध किया तो उसने कहा कि अगर रोकने की कोशिश की तो जान से मार दूंगा और दोबारा पेट्रोल पंप पर मत मिलना पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उपरोक्त सुशील कुमार द्वारा कई बार समझौता वार्ता भी हो चुकी है परंतु वह किसी भी समझौते को मानने को तैयार नहीं है तथा धमकी देता है कि वह उसके चेक पेमेंट के लिए बैंक में लगा देगा पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने उपरोक्त फौजी सुशील कुमार तोमर के विरुद्ध धारा 352 351 / 3 303/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!