अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- न्यायालय में चल रहे मुकदमे के दौरान पीड़ित पत्नी को फोन करके पति ने बुलाया घर” मुकदमों में फैसले के लिए बनाया दबाव इनकार करने पर जमकर की मारपीट गाली गलौज*

On: August 16, 2025 10:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*न्यायालय में चल रहे मुकदमे के दौरान पीड़ित पत्नी को फोन करके पति ने बुलाया घर” मुकदमों में फैसले के लिए बनाया दबाव इनकार करने पर जमकर की मारपीट गाली गलौज*

#घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद#

‘पीड़िता ने पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,

बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय निवासी बबली पुत्री राजेश्वर सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी आकाश कुमार उर्फ बंटी निवासी मीरा सराय से हुई थी शादी के बाद से ही परिजनों द्वारा उसका उत्पीड़न किए जाने लगा जिस पर उसने न्यायालय में कई मुकदमे चल रहे हैं पति आकाश कुमार उर्फ बंटी ने उसे 13 अगस्त को 3:30 के लगभग फोन करके घर बुलाया मैं अपनी ससुराल चली गई जहां पति आकाश कुमार उर्फ बंटी सास कन्यवती पत्नी बृजपाल कुमारी अंशिका पुत्री बृजपाल ने उसे पर एक राय होकर दबाव बनाया कि वह मुकदमे वापस ले ले अगर मुकदमे में वापस नहीं लगी तो उसका अंजाम भुगतने के लिए लिए तैयार रहे पीड़िता बबली ने मुकदमों में फैसला करने से इनकार कर दिया तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट गाली गलौज प्रारंभ कर दी तथा कहा अगर तूने मुकदमों में फैसला नहीं किया तो तुझे जान से मार देंगे उपरोक्त लोगों द्वारा किए गए मारपीट दुर्व्यवहार जान से मार देनी की दी गई धमकी की घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है चोर मचाए जाने पर पहुंचे परिजन एवं मोहल्ले वासियों के बचाए जाने पर वह अपने घर पहुंची

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 368 धारा 115/2 352, 351/2,118/1 अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल पीड़िता बबली को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा हैl

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!