Badaun news
*घर की विद्युत व्यवस्था खराब होने पर पहुंचे परिजनों ने विद्युत उपकेंद्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ जमकर की मारपीट, कर्मचारी घायल*
“एक नामजद आरोपी सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज”
बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी संजय सिंह पुत्र सरनाम सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र कार्यशाला ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह रात के समय ड्यूटी पर था कि इसी बीच विक्की गुप्ता पुत्र विष्णु गुप्ता निवासी बालाजी नगर निकट नाला की पुलिया आधा दर्जन अज्ञात लोगों के साथ उपखंड कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने गाली गलौज और मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली जिसके कारण नगर में 2 घंटे से ज्यादा समय तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही लगभग 12000 से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए पीड़ित संजय सिंह के प्रार्थना पत्र पर खाना सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी विक्की गुप्ता तथा आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 369 धारा 115/2, 352, 351/2,121/1 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल संजय सिंह को चिकित्सीय परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा हैl
