अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- घर में घुसकर लूटपाट के बाद महिला की गला काटकर हत्या”

On: August 12, 2025 9:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

“घर में घुसकर लूटपाट के बाद महिला की गला काटकर हत्या”

‘पति की कैंसर से हो चुकी है मौत,

बेटा हापुड़ पुलिस में दरोगा बताया जा रहा”

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मौसमपुर गांव में बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और जेवर लूटकर ले गए। मृतक का बेटा दरोगा है और इस समय हापुड़ में उसकी तैनाती है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी 65 वर्षीय विधवा रातरानी पति कुबेर सिंह के यहां बदमाशों ने धाबा बोलकर लूटपाट करके किसी धारदार हथियार से उनके गले पर वार करके हत्या कर दी।

इसके बाद बदमाशों ने महिला के कान में से सोने के कुंडल और जंजीर तोड़ ली तथा बाकी सामान लूट लिया। मंगलवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी ।

मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति कुबेर सिंह की कैंसर से मौत हो चुकी हैऔर बेटा मनवीर हापुड़ पुलिस में दरोगा हैं।

बॉक्स…

एस एस पी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा० बृजेश कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवारीजन व ग्राम वासियों से घटना के सम्बनध में जानकारी ली गई तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!