क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या ने परिवहन निगम की दवतोरी रेलवे स्टेशन दैनिक बस सेवा का फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,
निगम की बस को दुल्हन की तरह फूल तथा गुब्बारों से सजाया गया,
बस को रवाना करने से पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़ा गया,
*बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं : जनपद के बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने क्षेत्र की जनता द्वारा एक लंबे समय से दबतोरी रेलवे स्टेशन तक राजकीय परिवहन निगम की बस का संचालन कराए जाने की की जा रही वर्षों पुरानी मांग दुल्हन की तरह सजाई गई निगम की बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन दबतोरी के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया गया जैसे ही बस को क्षेत्रीय विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वैसे ही क्षेत्रवासियों का हूजूम खुशी से झूम उठा तथा कुछ लोग तो नृत्य करते भी देखे गए।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह टीम के साथ बिसौली बस स्टेशन पहुंचे जहां दवतोरी रेलवे स्टेशन के लिए निगम की एक बस दैनिक रूप में चलाई जाने के लिए निगम के स्टाफ कर्मचारियों ने बस को फूल मलाए गुब्बारे तथा रंग बिरंगी झालरों के साथ बस को सजाया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या का सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ प्रदान उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक ने दुल्हन की तरह सजाई गई निगम की बस को फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर अपने गंतव्य रेलवे स्टेशन दबतोरी के लिए रवाना किया । बस को रवाना करने से पूर्व निर्मल कटारिया एडवोकेट धार्मिक आयोजन कर पूजा अर्चना की तथा नारियल फोड़ा गया। तत्पश्चात धार्मिक आयोजन के बाद मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह को फूल मलाए तथा पटका पहनकर एवं रोली चावल से तिलक कर स्वागत किया गया ।
बस को रवाना करने से करने से पूर्व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या ने कहा की क्षेत्र की जनता द्वारा एक लंबे समय से दबतोरी रेलवे स्टेशन के लिए यातायात का कोई साधन न होने के कारण यात्रियों को हो रही भारी परेशानी के चलते निगम की बस चलाए जाने की मांग की जा रही थी क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उन्होंने परिवहन मंत्री से मिलकर क्षेत्र की जनता की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी करते हुए उन्हें एक सुखद एहसास हो रहा है उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के लिए विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं बिसौली बस स्टेशन से अन्य कई स्थानों के लिए भी निगम की बसें चलवाए जाने की उनकी योजनाएं हैं जिससे क्षेत्र की जनता को आबागमन मैं किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
जैसे ही क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या ने दवत़ोरी रेलवे स्टेशन के लिए निगम की बस सेवा प्रारंभ करने के लिए हरी झंडी दिखाई वैसे ही हजारों की तादाद में क्षेत्र की जनता खुशी से झूम उठी जनता खुशी से झूमी ही नहीं बल्कि महिलाएं पुरुष वृद्ध जमकर नृत्य करने लगे साथ ही वह ऐतिहासिक पल अपने मोबाइल में कैद करने लगे।
इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह स्टेशन इंचार्ज राजीव सक्सेना, हिमांशु ,भैरव प्रसाद मौर्य, प्रभाकर शर्मा, लिटटे, घनश्याम माहेश्वरी, मनोज गुप्ता ,सुनील कुमार सिंह, सोनू शर्मा ,पुनीत कुमार शाक्य, अनीता शर्मा ,मनोज कुमार सिंह, सहित भारी तादाद में संभ्रांत लोग तथा राजकीय परिवाहन निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।
