अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-ननद, भाभी ने घरेलू विवाद के चलते खा लिया जहरीला पदार्थ ,ननद की मौके पर ही मौत,भाभी की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

On: May 24, 2025 11:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ननद, भाभी ने घरेलू विवाद के चलते खा लिया जहरीला पदार्थ ,ननद की मौके पर ही मौत,भाभी की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर ,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं। कादरचौक क्षेत्र में एक घर में ननद और भाभी ने घरेलू विवाद के चलते दोनों ने एक साथ कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। ननद ने घर पर ही थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया जबकि भाभी का उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी तथा परिजनो ने मृतक ननद के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मामला कादरचौक क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में एक मुस्लिम परिवार रहता है। बताते हैं कि शुक्रवार को किसी बात में परिवार में घरेलू क्लेश हो गया थी।

इसके बाद परिवार के लड़के की पत्नी और बहन दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

दोनों के मुंह से झाग आए और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों को पता चला। परिवार वाले उन्हें जब तक डॉक्टर के यहां ले जाते तब तक ननद ने दम तोड़ दिया।

 

जबकि भाभी को घर वालों ने एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मामले की सूचना घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी तथा मृतक ननद के शव को तड़के सुबह गांव के ही पेत्रिक कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है पुलिस भी घटना से अनजान बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!