सरकारी स्कूल में अध्यनरत बालिका का कलावा उतरवाया और तिलक मिटाया.
युवा मंच संगठन ने किया कड़ा विरोध, एडीम को दिया ज्ञापन,
दोषी शिक्षकाओ के विरुद्ध कार्यवाही की मांग,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं। युवा मंच संगठन के कार्यकर्ताओं ने संगठन जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव विवेक शर्मा के नेतृत्व में डी एम को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को
दिया।
ज्ञापन में नगर पंचायत उसहैत के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा का हांथ में बंधा कलावा और माथे पर लगा टीका अध्यापिकाओं के द्वारा हटवाने के विरोध में दिया गया।
ज्ञापन मे युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने अध्यापिकाओं पर एफआई आर दर्ज कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया 02मई को कस्वा उसहैत में संचालित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिका सविता व फरहा के द्वारा कक्षा छः छात्रा के हिंदू रितिरिवाज का धार्मिक प्रतीक कलावा व माथे पर लगा टीका (तिलक) हटाने को कहा है जब छात्रा ने मना किया तो जबरदस्ती कैची से छात्रा के हांथ में कलावा काट दिया गया और माथे पर लगा टीका मिटा दिया गया साथ ही बिंदी नुमा की तिलक लगाने से मना किया गया है।
इस अवसर पर पुष्पेंद्र श्रीवास्तव विवेक शर्मा राहुल श्रीवास्तव रविंद्र दिवाकर रिंकू दिवाकर अरविंद सक्सेना रवि गुप्ता राकेश राजपूत अजय मिश्रा लकी शर्मा सुमित शाक्य शोएब मंसूरी अज़ीम खान अजय दिवाकर जोऐब अली लकी ठाकुर अंगद सक्सेना राम कबीर सक्सेना कृष्णा श्रीवास्तव अजय दिवाकर आदि दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे।

