अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

On: May 5, 2025 10:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण

पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूँ। केेन्द्रीय राज्यमंत्री बी0एल0 वर्मा ने सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी अवनीश राय के साथ सोमवार को जिला पुरुष चिकित्सालय में 48.69 लाख रुपए की धनराशि से बनाए गए नवनिर्मित सखी वन स्टॉप सेन्टर का फीता काटकर लोकार्पण किया एवं पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।

श्री वर्मा ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर की नई बिल्डिंग बन जाने पर अब सुविधाएं और भी बेेहतर हो सकेंगी। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में अस्थाई रूप से संचालित रहे वन स्टॉप सेंटर में अब तक 997 बेटियां व महिलाओं के लिए अल्पवास का कार्य हुआ, इसके साथ 1577 बेटियों महिलाओं की काउंस्लिंग भी की गई।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां ड्रोन दीदी बनकर खेती कर रही है, बंदे भारत ट्रेन चला रही है और सीमाओें पर देश की सुरक्षा कर रही हैं और फाइटर जेट भी उड़ा रही हैं। वहीं स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 10 वर्षाें में 01 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी बनानेे का काम किया है। उनका वीजन इसके अतिरिक्त 02 करोड़ महिलाओ को लखपति दीदी बनानेे का काम करने का हैै।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में घरेलू व अन्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बेटियों को काउंस्लिंग, पुलिस सुविधा व विधिक सुविधा सहित अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में केन्द्र प्रशासक कक्ष, रसोई घर, चिकित्सा कक्ष, केस वर्कर कक्ष, पुलिस सहायता कक्ष, परामर्शदाता कक्ष, विधिक परामर्श कक्ष, स्नानघर व शौचालय, अल्पवास हेतु 04 बेड, केन्द्र प्रशासक के दो आवास आदि बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से पीड़ित महिलाओं को सुविधाएं व सहायता तत्परता पर उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला संरक्षण अधिकारी रवि कुमार व प्रीति कौशल, राजकुमार, वन स्टॉप संेटर की सेंटर मैनेजर प्रतीक्षा मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!