तय हुए सौदे के बाद बैनामा के समय बकाया रकम नहीं दी,
तो बेचा ने दाखिल खारिज के समय न्यायालय में कराई आपत्ति दर्ज ,
खरीददार पक्ष में बचा पक्ष की नौ बीघा भूमि की फसल उजाड़ कर किया कब्जा,
पीड़ित ने एक आरोपी के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
पुलिस जांच में जुटी,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: बदायूं जनपद के थाना कोतवाली इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम गढ़ी खानपुर निवासी जयवीर सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह ने थाना इस्लामनगर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी दो बीघा भूमि का ₹400000 प्रति बीघा की दर पर भूमि बेचने का सौदा देवेंद्र पुत्र छत्रपाल निवासी से किया था देवेंद्र ने उसे ढाई लाख रूपए देकर उससे कहा कि वह बैनामा करते समय सारी रकम दे देगा ।
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उपरोक्त देवेंद्र ने भूमि का बैनामा करने के उपरांत उसका भुगतान नहीं किया तथा कहा कि वह कुछ दिन के उपरांत भुगतान कर देगा जब उसने पैसे मांगे तो उसने उसे धमकी दी।
पीड़ित ने भूमि के नामांतरण के समय न्यायालय में आपत्ति दर्ज करते हुए नामांतरण देवेंद्र का रुक गया । जिससे रूस्ठ होकर देवेंद्र ने उसकी 9 बीघा भूमि में खड़ी फसल जबरन जोत कर क्षतिग्रस्त कर दी तथा खेत पर कब्जा कर लिया उसने जब देवेंद्र को रोकने का प्रयास किया तो देवेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मार देने की धमकी दे डाली पीड़ित जयवीर सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने देवेंद्र पुत्र छत्रपाल के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल देवेंद्र को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर भेजा है।।
Badaun news:-तय हुए सौदे के बाद बैनामा के समय बकाया रकम नहीं दी, तो बेचा ने दाखिल खारिज के समय न्यायालय में कराई आपत्ति दर्ज
On: May 2, 2025 8:54 PM
---Advertisement---
