अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-अनाथ पुत्री के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी, लालची प्रवृत्ति के ससुराल वालों ने शादी के चार माह बाद ही धक्के देकर नव विवाहिता को घर से निकाला, पीड़िता ने पति सास, ससुर सहित पांच लोगों के विरुद्ध कराई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज,

On: April 28, 2025 9:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अनाथ पुत्री के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी, लालची प्रवृत्ति के ससुराल वालों ने शादी के चार माह बाद ही धक्के देकर नव विवाहिता को घर से निकाला,
पीड़िता ने पति सास, ससुर सहित पांच लोगों के विरुद्ध कराई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं:बदायूं थाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुहल्ला सराय निवासी पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके माता-पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी उसका पालन पोषण उसके चाचा अबरार ,बहनोई सालिम ने किया तथा उसकी शादी भी उपरोक्त लोगों ने नई बस्ती निवासी इलाही पुत्र आशिक अली के साथ चार माह पूर्व की थी । शादी पर मेरे चाचा और बहनोई ने काफी पैसा खर्च किया था नवविवाहिता ने बताया की शादी के बाद से ही उसका पति इलाही, ससुर आशिक अली, सास सब्बू, देवर नवाव अली, अली जान₹200000 की मांग करने लगे तथा कहने लगे कि तेरे चाचा और बहनोंई ने हमें दिया क्या है तुझ से तो बढ़िया हम अपने पुत्र की अच्छी जगह शादी कर लेते जहां हमें सब कुछ मिलता। तुम अपने घर से हमें ₹200000 का इंतजाम करके ला नहीं तो तुझे घर में नहीं रहने देंगे यह कहते हुए उपरोक्त लोगों ने पीड़िता को घर से धक्के देकर बाहर कर दिया। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 131 धारा 115 /2 दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!