अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक उप निरीक्षक को नहीं दिखाया डी,एल

On: April 25, 2025 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक उप निरीक्षक को नहीं दिखाया डी,एल,

उप निरीक्षक ने रिक्शा चालक का ₹500 का किया चालान,

ई-रिक्शा चालक पेट्रोल लेकर आत्महत्या करने पहुंचा, देखे जाने पर उप निरीक्षक व आरक्षियों ने पकड़कर पुलिस को सौपा,

टी,एस,आई ने आत्महत्या का प्रयास कर धमकाने वाले ई रिक्शा चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,

थाना पुलिस ने हिरासत में लिए गए ई रिक्शा चालक को भेजा जेल,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं : बदायूं थाना कोतवाली सिविल लाइंस में ट्रैफिक पुलिस उप निरीक्षक राम लड़ेते राजपूत ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रार्थी अवैध रूप से संचालित ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध शासन द्वारा चलाए जा रहे दिशा निर्देशों के अभियान के अंतर्गत ई-रिक्शा चालकों के डी, एल, ई रिक्शा के पंजीकरण बीमा इत्यादि अभिलेख की अलापुर रोड पर मंडी समिति पुलिस चौकी के निकट चैक कर रहा था की इसी बीच एक ई रिक्शा चालक को रोककर उसके अभिलेख चैक करने लगा ई रिक्शा चालक के पास डी,एल ना होने पर उसका ₹500 का चालान काट दिया। चालान कट जाने के उपरांत उपरोक्त ई रिक्शा चालक वाहन से चला गया 1:00 के लगभग उपरोक्त रिक्शा चालक पेट्रोल लेकर उसके पास आया तथा धमकाने लगा तुमने मेरा चालान क्यों किया और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर मुझे धमकाने के उद्देश्य से आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा मैंने उसे देख लिया पास ही खड़े आरक्षी, हेड आरक्षी के सहयोग से उसे पकड़ लिया पकड़े गए ई रिक्शा चालक ने अपना नाम अनुज पुत्र रौदास निवासी मोहल्ला बुध विहार निकट मंडी समिति थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूं बताया हिरासत में दिए गए रिक्शा चालक अनुज को लेकर थाना सिविल लाइंस आया पुलिस को अभिरक्षा में देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की जिस पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने टी एस आई राम लड़ैते राजपूत के प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 194 धारा 226 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया पुलिस ने हिरासत में दिए गए अभियुक्त अनुज को न्यायालय में हाजिर कियाजहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया। मामले की जांच उप निरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!