भगवान बुद्ध की हो रही कथा में पहुंचकर लोगों ने डाला विघ्न, मचाया हंगामा,
विरोध करने पर कथा सुन रहे लोगों को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट कर किया घायल, पंडाल में मची अफरा तफरी,
लाउडस्पीकर,शामियाना तथा मूर्तियां की क्षतिग्रस्त,
हमले में दर्जन भर भक्तजन घायल,
आयोजनकर्ता ने आधा दर्जन हमलावरों के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न में कराया मामला दर्ज, पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: बदायूं जनपद के थाना मुसाझाग क्षेत्र के ग्राम सकतपुर बेला निवासी महिपाल पुत्र मेंकू जाटब ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की प्रार्थी द्वारा भगवान बुद्ध की कथा का आयोजन पंडाल लगाकर कराया जा रहा था किसी बीच ग्राम के ही ओमेंद्र पुत्र शेर सिंह रतिराम पुत्र नत्थू नन्हे पुत्र रामेश्वर आदित्य पुत्र जगदीश लालाराम पत्र जागरण प्रदीप पुत्र सुरेंद्र रात 9:00 बजे के लगभग पंडाल में हो रही कथा के दौरान लाठी डंडे घटक असलहे ईट पत्थर हाथों में लेकर पहुंचे और गाली गलौज प्रारंभ कर दी तथा साउंड के लिए लगाए गए लाउडस्पीकर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा लाडो स्पीकर स्वामी प्रशांत साउंड वाले को मारपीट कर घायल कर दिया तथा पंडाल में लगा समियाना फाड़ दिया तथा पथराब करना प्रारंभ कर दिया जिस पर पंडाल में अफरा तफरी मच गई लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर भाग रहे लोगों को लाठी डंडों एवं घटक असलहे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया हमलावरों के सामने जो भी पड़ा उसे लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तथा पथराव किया। हमले में आयोजनकर्ता सहित एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपरोक्त हमलावरों ने पंडाल में रखी मूर्तियां भी तोड़ दी। तथा मोबाइल छत्तीसगढ़ कर दिया।
महिपाल पुत्र मेंकू जाटव के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 63 धारा 191/2 191/3 190 125 /2,352, 324 /4, अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न की धारा 3(1)द,3(1)घ,3(2)vi मैं मामला दर्ज कर घायल महिपाल पुत्र मेंकू प्रशांत साउंड वाला वीरपाल पुत्र राम भरोसे सौरव पुत्र नरेंद्र बड़ी बेटी पत्नी लाल करण पुत्र राजवीर को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूसाझाग भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है जांच पुलिस क्षेत्राधिकार उझानी करेंगे।
Badaun news:-भगवान बुद्ध की हो रही कथा में पहुंचकर लोगों ने डाला विघ्न, मचाया हंगामा, विरोध करने पर कथा सुन रहे लोगों को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट कर किया घायल, पंडाल में मची अफरा तफरी
On: April 22, 2025 8:47 PM
---Advertisement---
