अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-दो प्लाटों का किया था सौदा, प्लाट स्वामी के पास प्लाटों का पहुंच गया पूरा पैसा, अब बैनामा करने में कर रहा है आनाकानी,

On: April 19, 2025 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दो प्लाटों का किया था सौदा,
प्लाट स्वामी के पास प्लाटों का पहुंच गया पूरा पैसा, अब बैनामा करने में कर रहा है आनाकानी,
दो पीड़ितों प्लाट स्वामी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में कराया अपराध पंजीकृत ,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं: बदायूं जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी पबनेश पाठक पुत्र सुरेंद्र पाठक निवासी मोहल्ला महाराज नगर तथा शकुंतला पत्नी अखिलेश मिश्रा निवासी मोहल्ला मंडी समिति बदायूं में थाना सिविल लाइंस पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उपरोक्त लोगों ने दो प्लांट मोहल्ला न्यू कृष्णा नगर थाना सिविल लाइंस निवासी गोपी किशन पुत्र त्रिवेणी सहाय के लिए पचास,पचास हजार रुपए एडवांस देकर बाकी शेष तय की गई रकम किस्तों के अनुसार पूर्ण रूप से तीन-तीन लाख रुपए प्लांट स्वामी गोपी किशन को दे दी गई पूरी रकम देने के उपरांत गोपी किशन द्वारा दोनों प्लाटों के वैनामा करने से इनकार किया जा रहा है उपरोक्त लोगों ने थाना पुलिस को बताया कि उपरोक्त दोनों प्लाटों की कीमत बढ़ गई है जिसके कारण प्लांट स्वामी गोपी किशन के मन में लालच आ गया है कि वह उपरोक्त दोनों प्लांट ज्यादा पैसों पर बेचकर मुनाफा कमाएंगे इस कारण वह हमारे बैनामा करने में आनाकानी कर रहे हैं। दोनों पीड़ितों के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी प्लांट स्वामी गोपी किशन पुत्र त्रिवेणी सहाय के विरुद्ध अपराध संख्या 176 धारा 318/4 316/2 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!