तालाब में नहाते दो नाबालिक बच्चों की डूब कर हुई मौत, दोनों परिवार में मचा कोहराम , ग्राम में शोक की लहर,
दोनों बच्चों को चिकित्सक ने मृत किया घोषित ,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं : बदायूं जनपद के थाना कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथौली में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिसमें सिद्धपुर कैथौली निवासी बॉबी (14) पुत्र भूरे कश्यप और सलमान (16 )पुत्र झबूरी गहरे पानी में डूब गए।


ग्रामीणों के अनुसार दोनों किशोर गांव के तालाब में नहा रहे थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तालाब के पास मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिससे ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग भी तालाब किनारे पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों किशोर तालाब के गहरे पानी में डूब चुके थे।
गांव के गोताखोरों को बुलाकर दोनों किशोरों की तलाश कराई गई। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद दोनों किशोर अचेत हालात में तालाब से बाहर निकाले गए।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों किशोरों को अलग-अलग बाईकों की मदद से बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सक ने मेडिकल परीक्षण में दोनों किशोर को मृत घोषित कर दिया।
किशोरों की मौत से परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हालहै। गांव में भी मातम का माहौल है।
घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। तहसील प्रशासन ने गांव पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
(इनसेट )
बच्चों की मौत गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदारों ने मिट्टी उठवाकर तालाब को और गहरा करने से हुई
बदायूं।घटना के पश्चात मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा मछली पालन के लिए तालाब खुदवाया गया था जिसमें इस तालाब में से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे के ठेकेदारों ने मिट्टी उठवाकर और गहरा करवा दिया था .
इसमें पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। लेकिन समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया।और एक बार फिर हादसा हो गया । यदि समय रहते पुलिस एवं प्रशासन का अधिकारियों ने संज्ञान लिया होता तो यह दोनों बच्चे मौत के काल से बच सकते थे।
