अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शब गेहूं के खेत में मिलने से फैली सनसनी,

On: March 8, 2025 8:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शब गेहूं के खेत में मिलने से फैली सनसनी,

पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को सील करके चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा,

(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

बदायूं:- बदायूं जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदायूं _फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित एक ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शव गेहूं के खेत मे मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मामला थाना अलापुर क्षेत्र के बदायूं फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित ईट भट्ठे के पास का है। ईट भट्टे पर मजदूरी करने वाले थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम चितौर निवासी रामवीर पुत्र भोले राम का शव भट्टे के पास गेहूं के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और युवक के परिजनों को दी ।सूचना के बाद मृतक के घर पर कोहराम मचा हुआ है।मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!