भाई की बाइक लेकर चिकित्सक के यहां लेने गए थे दवाई,
अज्ञात चोर ने मौका मिलते ही बाइक उड़ाई,
बाइक स्वामी ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए जय किशन सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं :- बदायूं जनपद के थाना कोतवाली बिसौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अड्डूपुरा निवासी कीर्तिपाल पुत्र चंद्रभान ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भाई भुमनेश भटपुरा गांव में विपिन चिकित्सक की दुकान पर अपने भाई की हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी 24 ए बाई 23 21 लेकर दवा लेने गया था जहां बाइक क्लीनिक के सामने खड़ी करके दवा लेने दुकान के अंदर चला गया जब वह लौट कर आया तो किसी अज्ञात ने उसके भाई की बाइक चोरी कर ली पीड़ित कीर्ति पाल के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 70 धारा 303/2 के अंतर्गत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
