अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

06 मार्च को ब्लॉक सालारपुर में होगा जागरूकता शिविर व टूल्सकिट्स वितरण कार्यक्रम

On: March 5, 2025 5:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

06 मार्च को ब्लॉक सालारपुर में होगा जागरूकता शिविर व टूल्सकिट्स वितरण कार्यक्रम

बदायूँ।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 माटीकला विभाग द्वारा सचंालित प्रचार-प्रसार योजना के अर्न्तगत एक दिवसीय माटीकला जागरूकता शिविर एवं माटीकला टूलकिट्स व पगमिल टूल्सकिट्स वितरण का आयोजन विकास खण्ड सलारपुर परिसर बदायूँ में 06 मार्च 2025 को अपराहन 12ः00 बजें आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उ0प्र0 माटीकला विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के वारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की जायेगी तथा प्रजापति समाज के कारीगरो को टूलकिट्स वितरण किया जायेगा।प्रजापति समाज के उत्थान हेतु उद्योग की स्थापना एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण योजना में रूचि रखने वाले भावी उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु अन्य विभागो के अधिकारियो,कर्मचारियों के द्वारा भी उक्त जागरूकता शिविर में प्रतिभाग किया जायेगा।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक शिक्षित नवयुवक, नवयुवतियॉ बेरोजगार, अनुभवी, प्रशिक्षित कुम्हारी कला, एवं शिल्पकारी परम्परागत कारीगर एवं जनसमान्य वि0ख0 परिसर-सलारपुर, बदायॅू में आयोजित जागरूकता शिविर में सादर आमंत्रित है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!