Avatar 3 Trailer : दुनियाभर की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी में शुमार ‘अवतार’ के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस इंतजार का अंत हो गया है। डायरेक्टर जेम्स कैमरून की ‘अवतार 3’ का ट्रेलर 28 जुलाई की शाम को आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया। फिल्म के तीसरे पार्ट को ‘फायर एंड ऐश’ नाम दिया गया है। ट्रेलर आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दर्शकों की एक्साइटमेंट एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है।
Avatar 3 Trailer : विलेन के रोल में ऊना चैपलिन की एंट्री
ट्रेलर में कई दिलचस्प झलकें देखने को मिलीं, जिनमें एक्ट्रेस ऊना चैपलिन की झलक सबसे ज्यादा चर्चा में रही। हाल ही में ‘अवतार’ के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से ये जानकारी साझा की गई थी कि ऊना चैपलिन इस बार फिल्म में एक शक्तिशाली विलेन के रोल में नजर आएंगी। ट्रेलर में उनके किरदार की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
Avatar 3 Trailer : बिग बजट फिल्म, 2159 करोड़ की लागत
‘अवतार 3’ एक मेगा बजट फिल्म है। इस फिल्म को बनाने में लगभग 2159 करोड़ रुपये (लगभग 250 मिलियन डॉलर) का खर्च आया है। ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ के तीन साल बाद यह फिल्म रिलीज हो रही है। मेकर्स ने ऐलान किया है कि ‘अवतार 3’ इस साल 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी फैंस को अब इस भव्य फिल्म के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Avatar 3 Trailer : भविष्य की प्लानिंग: आएंगे दो और पार्ट
जेम्स कैमरून ने इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2009 में की थी, जिसका पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ और करीब 2.9 बिलियन डॉलर (25,000 करोड़ रुपये) की कमाई की। दूसरा पार्ट ‘द वे ऑफ वाटर’ ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगभग 2.3 बिलियन डॉलर (20,000 करोड़ रुपये) कमाए। अब तीसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं। इसके बाद मेकर्स ने ‘अवतार 4’ को 2029 और ‘अवतार 5’ को 2031 में रिलीज करने की योजना बनाई है।
