अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Atishi ने महिलाओं को 2500 रुपये देने को लेकर रेखा गुप्ता को लिखा पत्र

On: March 7, 2025 7:11 PM
Follow Us:
Atishi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता Atishi ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुक्रवार को एक पत्र लिखकर महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा पूरा करने की माँग की।

भाजपा ने महिलाओं को दिया धोखा : Atishi

Atishi ने सुश्री गुप्ता को एक पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली की लाखों माताओं-बहनों की ओर से आपको यह पत्र लिख रही हूं और आपको याद दिलाना चाहती हूं कि 31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्वारका में आयोजित रैली में दिल्ली की माताओं-बहनों से वादा किया था कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 2500 रुपए प्रतिमाह देने की योजना पारित होगी और महिला दिवस पर महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

Atishi पूरी दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रही

उन्होंने सभी महिलाओं को सलाह दी थी कि वे अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नम्बर को जोड़ लें, ताकि जब उनके अकाउंट में पैसे आएंगे तो उनके फोन पर इसकी जानकारी मिल सके। सुश्री आतिशी ने कहा है कि अब महिला दिवस में सिर्फ एक दिन बचा है। पूरी दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। वे उम्मीद लगाए बैठी हैं कि आठ मार्च से उनके अकाउंट में पहली किस्त आनी शुरू हो जाएगी, जैसा कि भाजपा ने वादा किया था।

 

 

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जी, दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए तुरंत उनके खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएं। दिल्ली की हर महिला आपकी ओर देख रही है, उनकी उम्मीदें टूटनी नहीं चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि कल दिल्ली की हमारी माताओं-बहनों को उनके खातों में 2500 रुपए मिलने का मैसेज उनके मोबाइल पर ज़रूर आएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!