अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Modi Sarkar के मंत्रिमंडल में हुआ एक और बदलाव, जानिए क्या

On: May 18, 2023 5:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Modi Sarkar : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में गुरुवार (18 मई) को अचानक फेरबदल किए गए हैं. पहले किरेन रिजिजू और अब कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदला गया है. अब उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया. चूंकि कानून मंत्रालय में अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर नियुक्त किए गए हैं.

इस वजह से हुआ ट्रांसफर

हालाँकि दूसरे राज्य मंत्री का वहां से अब ट्रांसफर कर दिया गया है. मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्य मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री हैं. मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि Modi Sarkar की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एसपी सिंह बघेल को कानून और न्याय मंत्रालय के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया है.

Modi Sarkar

सौपी गई रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी

आपको बताते चले कि इससे पहले किरेन रिजिजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया. रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे. न्यायिक नियुक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के साथ लगातार टकराव का सामना करने वाले रिजिजू सात जुलाई, 2021 को कानून मंत्री बने थे. उस समय खेल मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री रिजिजू को बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी मिली थी. (Modi Sarkar)

 

ये भी पढ़ें – सचिवालय

कॉलेजियम प्रणाली की करते रह गए आलोचना

वहीँ दूसरी ओर कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली की आलोचना करने में सरकार में सबसे मुखर रहे थे. उन्होंने इस प्रणाली को भारत के संविधान से अलग बताया था और कहा था कि यह देश के लोगों की ओर से समर्थित नहीं है. कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा होने संबंधी उनकी हालिया टिप्पणी पर भी कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी. (Modi Sarkar)

Modi Sarkar

Read More : जानिए क्या हुआ जब लड़की ने फेमस होने के लिये बीच बाजार बनाई रील

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

उन्होंने दावा किया था कि कुछ सेवानिवृत्त जज और कुछ कार्यकर्ता जो भारत विरोधी गिरोह का हिस्सा हैं, वे कोशिश कर रहे हैं कि भारतीय न्यायपालिका विपक्षी दल की भूमिका निभाए. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि Modi Sarkar की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है.

Modi Sarkar

किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी बधाई

किरेन रिजिजू ने अर्जुन राम मेघवाल को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर मेरे सहयोगी अर्जुन राम मेघवाल को शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी के मार्गदर्शन में आम नागरिकों को बेहतर न्याय दिलाने की दिशा में समर्पित रूप से काम करेंगे.

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!